जाने : शॉपिंग मॉल क्या है और इसके फायदे और नुक्सान के बारे में

what-is-shopping-mall-and-its-advantages-and-disadvantages-in-hindi

शॉपिंग मॉल (Shopping Malls) आधुनिक अर्थव्यवस्था एवं वैश्विक बाजार की देन है। इनकी आधुनिक बनावट एवं उत्कृष्ट सुविधाओं ने उपभोक्ताओं को आकर्षित किया है। देश के कई महानगरों में इस प्रकार के शॉपिंग मॉल्स स्थापित हो चुके हैं। देश के सभी प्रदेशों के महानगरों में बड़े-बड़े माल्स हर साल खुलते जा रहे हैं।

सुपर बाजार की तरह इन व्यावसायिक केंद्रों पर भी विभिन्न प्रकार की वस्तुएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करायी जाती है। इन मॉल्स पर बड़ी मात्रा में पूंजी निवेश किया जाता है। पूंजीवादी अर्थव्यवस्था द्वारा समर्थित देश-विदेश के व्यावसायिक एवं औद्योगिक इकाईओं द्वारा इन दुकानों की स्थापना महानगरों में की जाती है।

विभागीय भंडार की तरह एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की अलग-अलग दुकाने स्थापित की जाती है। इनका स्वामित्व भी अलग-अलग होता है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के ब्रांडेड उत्पादों के विक्रय के लिए यहां स्थान उपलब्ध कराये जाते हैं।

विशेषकर फ्रैंचाइज़ी के माध्यम से यहां उपभोक्ता सामग्री विशेषकर ब्रांडेड कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जूते-चप्पल, श्रृंगार एवं सजावट की वस्तुएँ, आधुनिक फर्नीचर, खिलौने, फ़ास्ट फ़ूड, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल, किराना सामग्री तथा विभिन्न राष्ट्रीय-बहुराष्ट्रीय कंपनियों के श्रेष्ठ उत्पाद उपलब्ध कराये जाते हैं।

इसके अतिरिक्त मनोरंजन हेतु खेल, इलेक्ट्रॉनिक गेम्स आदि सुविधाएँ भी रहती हैं। इन मॉल्स पर एक केंद्रीय प्रबंध व्यवस्था एवं अलग-अलग दुकानों के लिए अलग-अलग प्रबंधकीय व्यवस्था रहती है। विभिन्न व्यवसायियों द्वारा इन मॉल्स पर या दुकानों क्रय कर ली जाती है अथवा उन्हें किराया देकर ले लिया जाता है।

शॉपिंग मॉल्स के फायदे (Advantages Of Shopping Malls)

शॉपिंग मॉल्स के फायदे को निम्न प्रकार बताया जा सकता है –

  • उच्च किस्म की वस्तुएँ – इन मॉल्स पर देश-विदेश की प्रसिद्ध कंपनियों के उत्पादों का विक्रय किया जाता है। इससे उपभोक्ताओं को सभी प्रकार की ब्रांडेड वस्तुएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो जाती हैं।
  • कम लागत – यहां अनेक प्रसिद्ध कंपनियों द्वारा फ्रैंचाइज़ी के आधार पर वस्तुएँ उपलब्ध करायी जाती हैं, जिससे लागत में कमी आती है।
  • मनोरंजन के साधन – इन मॉल्स पर उपभोक्ता सामग्री के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के खेल, सिनेमा आदि भी उपलब्ध रहते हैं। अतः वस्तुएँ खरीदने और मनोरंजन दोनों के फायदे एक साथ प्राप्त किया जा सकता है।
  • उत्कृष्ट सुविधाएँ – इन दुकानों पर पार्किंग, स्वचालित सीढ़ी, वातानुकूलित दुकाने, स्वच्छता, कर्मचारियों का व्यवहार एवं निर्देशन आदि सभी सुविधाएँ स्तरीय पायी जाती हैं, जिससे उपभोक्ता स्वयं ही आकर्षित हो जाते हैं।
  • बड़े पैमाने के लाभ – इन विक्रय केंद्रों पर बड़ी मात्रा में वस्तुओं को सीधे उत्पादकों से मंगवाया जाता है, इससे लगत व्यय में कमी आती है एवं कम पर वस्तुएँ उपलब्ध हो जाती हैं।
  • रोजगार उपलब्ध होना – ये दुकाने बड़े व्यावसायिक केंद्र के रूप में होती हैं, जिमें हजारों कर्मचारी कार्य करते हैं। इससे लोगों को रोजगार उपलब्ध होता है।

शॉपिंग मॉल्स के नुकसान (Disadvantages Of Shopping Malls)

मॉल्स फुटकर व्यापार के सबसे बड़े एवं महंगे केंद्र माने जाते हैं। इनके प्रमुख नुकसान निम्नलिखित हैं –

  • अधिक पूंजी की आवश्यता – इस प्रकार के मॉल्स स्थापित करने में भारी निवेश की आवश्यकता होती है।
  • छोटे फुटकर व्यापारियों को हानि – इस प्रकार के बड़े व्यावसायिक केंद्रे खुल जाने से छोटे व्यापारियों को ग्राहक कम मिल पाते हैं, जिससे उन्हें हानि उठानी पड़ती है।
  • महंगी वस्तुएँ – इन व्यापारिक केंद्रों की साज-सज्जा एवं बनावट पर भरी व्यय करना होता है। अंततः भार उपभोक्ताओं पर ही पड़ता है।
  • निम्न आय वर्ग के लिए उपयोगी नहीं – इन फुकर दुकानों पर प्रसिद्ध कंपनियों की Branded (नामी) वस्तुएँ महंगी कीमतों में मिलती हैं, जिसे निम्न आय वर्ग के व्यक्ति क्रय यानी खरीद नहीं सकते।
  • उधार सुविधा का आभाव – इन केंद्रों पर केवल नकद विक्रय ही होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here